Saptahik Vrishchika Rashifal - वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Scorpio Rashifal
11/16/2026 - 11/22/2026

चंद्र राशि से राहु के चौथे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपके मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। जिसके कारण अगर आपके साथ कुछ अच्छा भी होगा, तो भी आप उसे नकारात्मक दृष्टि से ही देखते दिखाई देंगे। इसके परिणामस्वरूप, आप खुद को कई अच्छे और लाभ वाले अवसरों से वंचित कर सकते है। इसलिए अपने इस स्वभाव में सुधार करें। इसके लिए आप योग और ध्यान का सहारा भी लें सकते हैं। चंद्र राशि से केतु के दसवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आप कई गुप्त स्रोतों और संपर्कों से अच्छा पैसा कमाएंगे। लेकिन इस दौरान आपके घरेलू ख़र्च में इज़ाफा, आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। इसलिए आपके लिए बेहतर रहेगा कि, अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए और खराब स्थिति में ही उसका इस्तेमाल कीजिये। इस हफ्ते कार्यस्थल पर अतिरिक्त काम का दबाव और तनाव, आपके दिलों-दिमाग़ पर छा सकता है। इसकी वजह से आप अपने लिए समय निकलने में भी असमर्थ होंगे, जिससे आप परिवार और मित्रों के साथ बनाया गया पूर्व का कोई प्लान रद्द करते हुए, उन्हें नाराज़ कर सकते है। यदि आपको कार्यक्षेत्र पर पूर्व के किसी कार्य को पूरा करने में कोई बाधा आ रही थी तो, इस सप्ताह आप उसे अपनी समझ से बेहद आसानी से दूर करते हुए, सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। इससे आपको अपने अधिकारियों की सराहना तो मिलेगी ही, साथ ही आप दूसरों के बीच एक अच्छा उदाहरण देते हुए, उन्हें प्रभावित भी कर सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह आपकी राशि के छात्रों को उन परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे, जिनकी प्रतीक्षा वो पिछले काफी समय से कर रहे थे। क्योंकि शुरुआत में ही, ज्यादातर छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और उस कारण उन्हें सफलता मिलेगी।