दैनिक राशिफल – आज का राशिफल

Zodiac showing signs that are basis of Hindi Rashifal.

अगर देखा जाए तो राशिफल एक व्यक्ति को उसके आने वाले कल के बारे में बताता है। यह एक प्रकार की गणना होती है जो व्यक्ति के राशि की मदद से की जाती है। किसी भी दिन की शुरुआत होने पर इन्सान के मन में यही सवाल होता है कि उसका आज का दिन कैसा गुज़रेगा। यह चिंता उसे बीती रात से होती है कि आने वाला दिन न जाने कौन सी परेशानियां या कौन सी खुशियां ले कर आने वाला होगा। अगर लोगों का बस चले तो वह भविष्य में क्या होगा इसका पता आज ही कर लें और आने वाली सभी समस्याओं का हल ढूंढ ले। लेकिन जैसा की हम सभी जानते हैं प्रकृति में हर चीज़ संतुलित है और सब कुछ एक व्यवस्थित ढंग से चलती है। लेकिन कहते है न कि कुछ भी असंभव नहीं होता है। अपने भविष्य की जानकारी हासिल करने के लिए मानव जाति ने ढेरों शोध किए जिसके बाद यह निष्कर्ष निकला की किसी मनुष्य का भविष्य आकाश में स्थित ग्रहों से जुड़े तथ्यों और खासकर उसकी राशि में छुपा होता है। राशि की मदद से किसी व्यक्ति से जुड़े ग्रह, नक्षत्रों का उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का पता आसानी से लगाया जा सकता है। लेकिन भविष्यफल की गणना वही मनुष्य निकाल सकता है जिसे ग्रह, नक्षत्र, सूर्य, चन्द्रमा आदि कि जानकारी हो इसीलिए राशिफल निकालने का काम ज्योतिष द्वारा किया जाता है। जैसा कि विदित ही है, ज्योतिष एक प्राचीन विद्या है जिसमें ग्रह व नक्षत्र की चाल या प्रभाव से मनुष्य जीवन के भविष्य का अध्ययन किया जाता है।

राशिफल की मदद से जानें अपना भविष्य। हिन्दी कुंडली पेश करता है आज का राशिफल तथा साथ ही साप्ताहिक, साप्ताहिक प्रेम, मासिक व वार्षिक राशिफल। वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित इस फलादेश में आप पाएंगे अपने भविष्य से जुड़े तमाम सवालों का जवाब। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल का आपके जीवन पर क्या होगा असर? इस राशिफल की मदद से जानें क्या इस वर्ष आपको मिलेंगे नई नौकरी, धन-प्राप्ति और पदोन्नति के अवसर? इस भविष्यफल के अनुसार ग्रहों की कृपा से किस राशि के जातकों को मिलने वाली है उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता? भविष्यकथन के माध्यम से जानिये किस राशि के जातकों को मिलेगा मनचाहा जीवन साथी? पढ़ें और जानिये दैनिक राशिफल, साप्ताहिक भविष्यफल, मासिक भविष्यकथन और वार्षिक फलादेश । और पाएँ अपने मन में उठने वाले सवालों का जवाब।

राशिफल क्या है ?

राशिफल संस्कृत के दो शब्दों से बना है–राशि और फल। अतः नाम से ही स्पष्ट है कि राशि के आधार पर की गई भविष्यवाणियाँ राशिफल कहलाती हैं। इसे हम अंग्रेज़ी में होरोस्कोप के नाम से जानते हैं। होरोस्कोप एक ग्रीक शब्द होरा (समय) और स्कोप (दृश्य) से लिया गया है। प्रायः लोग अपने दिन की शुरुआत में दैनिक भविष्यफल पढ़ते हैं, जिसे आज का राशिफल भी कहा जाता है। यह आपको दिन में संभावित घटनाओं की जानकारी देता है। आगे हम इस बारे में विस्तार से बात करेंगे।

राशिफल एक ज्योतिष गणना है जो कि सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति से सम्बंधित पहलुओं को हमारे सामने दर्शाता है। सामान्य तौर पर ज्योतिष किसी व्यक्ति के भविष्य को समझने के लिए ग्रहों की स्थिति और तिथियों को देखते हैं। राशिफल हमारी राशि पर आधारित होती है। जीवन में क्या अच्छा और क्या बुरा होगा इस बात को जानने में राशि बहुत उपयोगी होती है।

राशिफल का फलादेश ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित होता है, जिसमें खगोलीय घटनाओं के आधार पर किसी व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य की जानकारी दर्शायी गयी होती है। इन खगोलीय पिंडों का गहन अध्ययन करने के बाद किसी व्यक्ति के प्रभाव और दुष्प्रभावों का अनुमान लगाया जाता है। इसकी गणना करते समय उस व्यक्ति के गोचर के ग्रहों की स्थिति को भी देखा जाता है। जैसे कि कौन सा ग्रह किस चाल में है या फिर चन्द्रमा कौन-सी राशि में है।

राशिफल का महत्व

अगर देखा जाए तो राशिफल एक व्यक्ति को उसके आने वाले कल के बारे में बताता है। यह एक प्रकार की गणना होती है जो व्यक्ति के राशि की मदद से की जाती है। किसी भी दिन की शुरुआत होने पर इन्सान के मन में यही सवाल होता है कि उसका आज का दिन कैसा गुज़रेगा। यह चिंता उसे बीती रात से होती है कि आने वाला दिन न जाने कौन सी परेशानियां या कौन सी खुशियां ले कर आने वाला होगा। अगर लोगों का बस चले तो वह भविष्य में क्या होगा इसका पता आज ही कर लें और आने वाली सभी समस्याओं का हल ढूंढ ले। लेकिन जैसा की हम सभी जानते हैं प्रकृति में हर चीज़ संतुलित है और सब कुछ एक व्यवस्थित ढंग से चलती है। लेकिन कहते है न कि कुछ भी असंभव नहीं होता है। अपने भविष्य की जानकारी हासिल करने के लिए मानव जाति ने ढेरों शोध किए जिसके बाद यह निष्कर्ष निकला की किसी मनुष्य का भविष्य आकाश में स्थित ग्रहों से जुड़े तथ्यों और खासकर उसकी राशि में छुपा होता है। राशि की मदद से किसी व्यक्ति से जुड़े ग्रह, नक्षत्रों का उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का पता आसानी से लगाया जा सकता है। लेकिन भविष्यफल की गणना वही मनुष्य निकाल सकता है जिसे ग्रह, नक्षत्र, सूर्य, चन्द्रमा आदि कि जानकारी हो इसीलिए राशिफल निकालने का काम ज्योतिष द्वारा किया जाता है। जैसा कि विदित ही है, ज्योतिष एक प्राचीन विद्या है जिसमें ग्रह व नक्षत्र की चाल या प्रभाव से मनुष्य जीवन के भविष्य का अध्ययन किया जाता है।

राशिफल का लाभ उठाने के लिए आपको आपकी सही राशि का ज्ञात अवश्य होना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति हमें हमारी सही राशि बताने में मदद करती है। अगर आप भी पता लगाना चाहते हैं अपनी राशि या कुंडली तो एस्ट्रोसेज आपकी पूरी मदद करेगा।

क्या है आज का राशिफल?

आज का राशिफल पूरे दिन में होने वाली घटनाओं का संक्षिप्त विवरण होता है। दैनिक राशिफल आपको आने वाली समस्याओं से पहले से सचेत कर देता है। इसमें हमारे स्वास्थ, धन, दुर्घटनाएं, पारिवारिक जीवन, लाभ, हानि आदि जैसी चीज़ों की जानकारी होती है। दैनिक राशिफल की गणना उस दिन ग्रहों आदि के स्थान आदि के मदद से की जाती है। अगर संक्षेप में कहे तो राशि पर आधारित दैनिक फलादेश में किसी व्यक्ति के पूरे दिन से जुड़े सभी अच्छे और बुरे सवालों के जवाब होते हैं।

क्या है साप्ताहिक राशिफल?

साप्ताहिक राशिफल आपको आने वाले पूरे सप्ताह की जानकारी देता है और बताता है कि आपका सप्ताह कैसा गुज़रेगा। यह आपके पूरे सप्ताह की स्थिति देखने में मदद करता है। साप्ताहिक फलकथन आपको आने वाले सातों दिनों के अच्छे और बुरे सभी समयों के बारे में बताता है और आपको मानसिक रूप से पूरे हफ्ते के लिए तैयार करता है। साप्ताहिक राशिफल की गणना गोचर द्वारा भी की जाती है।

क्या है मासिक राशिफल?

अगर किसी व्यक्ति को उसके आने वाले 30 दिनों की जानकारी पहले ही हो जाये तो वह पहले से ही हर परिस्थिति का सामना करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहेगा। मासिक राशिफल जिसे हम मासिक फलादेश भी कहते हैं वह हमें पूरे महीने के राशि चक्र के अनुसार भविष्य अर्थात अच्छे और बुरे दिनों को जानने में मदद करता है। मासिक राशिफल की गणना आने वाले महीने में ग्रहों, नक्षत्रों की दशा आदि देख कर की जाती है।

राशिफल की मदद से कैसे जानें अपना भविष्य

हर व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने कार्य को गति देता है और प्रयास करता रहता है। लेकिन इतने परिश्रम के बाद भी कुछ लोग ज़िन्दगी भर गरीबी और दुःख के शिकार बने रहते हैं। राशिफल हमें इस बात की भी जानकरी देता है कि हमें किस दिशा में आगे बढ़ना है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियाँ होती हैं – मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन और इन सभी राशियों की अपनी ताकत, कमजोरियां, विशिष्ट गुण, इच्छा और लोगों के प्रति रवैया होता है। ज्योतिष किसी व्यक्ति के जन्म के वक़्त ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण कर उसकी बुनियादी ज़रूरतों, प्राथमिकताओं और कमियों के बारे में अनुमान लगा सकता है। राशियों की बुनियादी विशेषताएं हमें लोगों को और बेहतर तरीके से समझने में मदद करती है। यहाँ दिया गया आज का राशिफल इन सभी चीज़ों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हमें उम्मीद है कि आप इसका पूरा लाभ अवश्य लेंगे।