प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: इस सप्ताह आप अपने प्रेमी को, अपने दोस्तों या करीबियों से मिलवाने का फैसला ले सकते हैं। हालांकि इस बारे में प्रियतम की इच्छा अवश्य जान लें, कि वो कहीं उनसे मिलने में संकोच महसूस तो नहीं कर रहा। क्योंकि यदि ऐसा हुआ तो, आपको अपने दोस्तों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है। संभव है कि जीवनसाथी के जन्मदिन या अपनी सालगिरह, जैसे किसी मुख्य दिन को, आप इस सप्ताह भूल सकते हैं। जिसके कारण जीवनसाथी से आपकी तक़रार मुमकिन है। हालांकि आप उन्हें कोई सुन्दर भेट या सरप्राइज देकर, उनका गुस्सा शांत करते हुए अंततः सब ठीक करने में भी सफल रहेंगे।उपाय: शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।