चंद्र राशि के अनुसार केतु के चौथे भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपको विशेष रूप से, घर-परिवार के बुज़ुर्गों की सेहत का ख़याल रखने की ज़रूरत होगी। क्योंकि योग दर्शा रहे हैं कि उन्हें अपने किसी पुराने रोग के कारण समस्या हो, जिसका नकारात्मक प्रभाव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के तीसरे भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपको इस बात का एहसास होगा कि, बुरे वक्त के लिए ही धन संचय किया जाता है। क्योंकि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति कुछ ऊपर-नीचे हो सकती है, परंतु पूर्व में आपके द्वारा संचय किया गया धन, आपके काम आएगा और आप खराब आर्थिक स्थितियों से इस समय भी निजात पाने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह घर के कई मसलों को संभालने में, आपको ख़ासा दिक़्क़त होगी। ऐसे में आप महसूस करेंगे कि कई लोग आपको नीचे खींचने की कोशिश भी कर रहे हैं, जिससे आपका मन उदास हो सकता है। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए, ये सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है। क्योंकि इससे आपको और पार्टनर को भी, अच्छा मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें, अन्यथा कम संवाद के कारण आप दोनों के बीच विवाद हो सकता है। इस समय कोई करीबी व्यक्ति, लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपकी सहायता करने के लिये आगे आ सकता है। हालांकि आशंका ये भी है कि आप खुद को सर्वोपरि समझते हुए, उनकी मदद लेने से इंकार कर दें। जिसका ख़ामियाज़ा आपको असफलता के रूप में उठाना पड़ सकता हैं।