प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: ये सप्ताह आपके प्यार और रोमांस के नज़रिए से, काफ़ी विवादास्पद रहने वाला है। इसलिए इस दौरान अपने गुस्से पर नियंत्रण रखते हुए, अपने साथी के साथ बैठकर आपसी समझ से हर विवाद को सुलझाने का प्रयास करना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर अधिक कामकाज को लेकर, आपका जीवनसाथी इस सप्ताह ज़रूरत से ज्यादा व्यस्त दिखाई देगा। इसके कारण आप चाहकर भी साथी के साथ प्रेम भरे पल व्यतीत करने में, असफल रहेंगे। जिससे साथी का मन उदास तो होगा ही साथ ही, उनसे आपको कुछ हल्की-फुल्की नोकझोक संभव है।उपाय: “ॐ शुक्राय नमः” का प्रतिदिन 24 बार जप करें।