इस सप्ताह यूँ तो आपकी सेहत में सुधार, साफ़ दिखाई देगा। परंतु बावजूद इसके आपको इस दौरान, हर प्रकार की लंबी दूरी की यात्रायें करने से परहेज करना होगा और यदि कोई यात्रा ज़रूरी हो तो, अपनी मेडिकल जांच करवाने के बाद ही किसी भी यात्रा पर जाएं। इस राशि वालों का आर्थिक पक्ष आखिरकार कई उतार-चढ़ावों के बाद, सामान्य होता दिखाई देगा क्योंकि आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में केतु ग्रह स्थित होंगे। संभावना है कि, सप्ताह के शुरुआती दिन भले ही आपको ठीक-ठाक फल न दें, लेकिन धीरे-धीरे आपके पास अलग-अलग संपर्कों से धन आता प्रतीत होगा। इसलिए भाग्य का उचित लाभ उठाते हुए, इस हफ्ते अपने धन की बचत करने की ओर ही अपने प्रयास करें। यदि आपके माता-पिता का स्वास्थ्य प्रभावित था तो, उसमें इस सप्ताह सुधार आने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। इससे इस पूरे ही सप्ताह, आपका पारिवारिक जीवन काफी हद तक अच्छा रहेगा और इस अवधि में आप कोई वाहन अथवा प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। जिन पूर्व के अधूरे पड़े कार्यों को लेकर आपके वरिष्ठ अधिकारियों से आपको पहले डाट पड़ी थी, उन्हें आप इस सप्ताह भी पूरा करने में असफल हो सकते है। जिससे आपके मानसिक तनाव में वृद्धि तो होगी ही साथ ही, आशंका है कि ये कार्य आपसे लेकर किसी दूसरे सहकर्मी को दे दिए जाएं। इस सप्ताह वो छात्र जो कुछ न कुछ नया सीखते रहेंगे, इनकी तो बौद्धिक क्षमता बेहतर हो सकेगी, बाकी उसके अलावा अन्य छात्रों को अपनी क्षमता में गिरावट के साथ-साथ कई हानिकारक परिणाम भुगतने की नौबत तक आ सकती है।