प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: इस सप्ताह आपके जीवन में प्रेम और रोमांस, सही रफ़्तार पकड़ता दिखाई देगा। परंतु इस दौरान आपको अपने और प्रेमी के मन को, हर स्थिति में ख़ुश मिज़ाज रखने को भी ज़रूरत होगी। क्योंकि योग बन रहे हैं कि प्यार की राह में आपको, कुछ बाधाओं का सामना करना भी पड़े। इसलिए पहले से ही इसकी तैयारी भी कर लें। इस सप्ताह काम और दूसरी जिम्मेदारियों का बोझ, आपको सामान्य से थोड़ा अधिक व्यस्त कर सकता है। ऐसे में यूँ अचानक आपकी व्यस्त दिनचर्या के कारण, आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। हालांकि जब अंत में आप उन्हें अपनी दुविधाओं से परिचित कराएँगे तो, वो आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा। इसलिए अंतिम समय का इंतज़ार करने की जगह, अपनी तमान परिस्थितियों से साथी को पहले ही अवगत कराते रहें।उपाय: प्रतिदिन 41 बार "ॐ बुधाय नमः" का जाप करें।