Saptahik Kumbha Rashifal - कुम्भ साप्ताहिक राशिफल

Aquarius Rashifal
4/27/2026 - 5/3/2026

इस सप्ताह जीवन में चल रही उठा. पथक, आपका पारा चढ़ा सकती है। जिसके कारण आपको सिर दर्द महसूस होगा और आप घर के बच्चों पर बेवजह गुस्सा करते दिखाई देंगे। ऐसे में अपने स्वभाव में सकारात्मकता लेकर आएं, अन्यथा बच्चों के साथ आपके संबंधों पर असर पड़ सकता है। चंद्र राशि से दूसरे भाव में शनि के होने से, इस सप्ताह आप घर. परिवार में अपनी छवि को बेहतर करने के लिए, अपनी आय से अधिक ख़र्च करते दिखाई देंगे। इस कारण आप सदस्यों के बीच अपनी छवि तो बेहतर करने में सफल होंगे, परंतु यूँ बिना योजना धन ख़र्च करना भविष्य के लिए, आपके जीवन में आर्थिक तंगी उत्पन्न कर सकता है। इस सप्ताह कई ग्रहों का गोचर होने से, आपके पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ लौट आएँगी। हालांकि उससे पहले आपके परिवार में वृद्धि होने की भी संभावना रहेगी। यह वृद्धि किसी व्यक्ति के विवाह अथवा किसी शिशु के जन्म के कारण संभव है। ऐसे में इन ख़ुशियों को परिवार के साथ मिलकर मनाए व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी, इस सप्ताह आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। हालांकि आपको जब भी खाली वक्त मिले तो, आपको कुछ रचनात्मक करने की सलाह दी जाती है। इस सप्ताह छात्रों को अपने पाठों या विषयों को समझने में कई तरह की परेशानी आ सकती है। ऐसे में आप न चाहते हुए भी अपने अहंकार के आगे किसी की मदद लेने से बचेंगे। हालांकि आपको ऐसा न करते हुए, बेहतर परिणाम प्राप्ति के लिए बड़ों का सहयोग लेने की ज़रूरत होगी।