Masik Kumbha Rashifal - कुम्भ मासिक राशिफल

Aquarius Rashifal

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से, कुंभ राशि वालों को अक्टूबर के महीने में सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा क्योंकि आप पर साढ़े साती का प्रभाव रह सकता है। शनि महाराज के आपके दूसरे भाव में बैठे होने के कारण आपको आँखों से जुड़ी समस्याओं की शिकायत रह सकती है इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। छाया ग्रह राहु देव की पहले भाव और केतु ग्रह की सातवें भाव में उपस्थिति कंधों और पैरों में दर्द जैसी समस्याएं दे सकती हैं। इन सब समस्याओं की वजह तनाव हो सकता है। साथ ही, राहु-केतु का प्रभाव आपके पाचन तंत्र को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इन जातकों को अपनी सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

कैरियर: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को अक्टूबर 2026 करियर के क्षेत्र में मिलेजुले परिणाम दे सकता है क्योंकि राहु पहले भाव में और केतु सातवें भाव में मौजूद होंगे। शनि देव की दूसरे भाव में उपस्थिति आप पर काम के बोझ को बढ़ा सकती है और ऐसे में, आप बेवजह तनाव में आ सकते हैं। राहु और केतु की स्थिति इस महीने आपकी परीक्षा ले सकती है और आपको बार-बार करियर को लेकर सोचने के लिए मज़बूर कर सकती है जिसे आपके करियर की प्रगति के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता है। राहु के पहले भाव में और केतु के सातवें भाव में बैठे होने से आपके मन में करियर को लेकर असुरक्षा की भावना जन्म ले सकती है। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो इस महीने आपको प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आप पर दबाव बढ़ेगा और परिस्थितियां आपको मानसिक रूप से थका सकती हैं। प्रतिद्वंदियों से टकराव या मतभेद की वजह से आप मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। चाहे आप नौकरी करते हैं या व्यापार, अक्टूबर 2026 के दौरान आपको कार्यों की योजना बनाकर चलना होगा और बहुत सावधानी से आगे बढ़ना होगा, तब ही आप अच्छी सफलता हासिल कर सकेंगे, अन्यथा आप खुद को मुसीबतों में फंसा पा सकते हैं। दूसरे भाव में बैठे शनि ग्रह की वजह से आपको करियर में बेकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और साथ ही, आपको कार्यों में मेहनत करने के बाद भी वरिष्ठों से सराहना और अलग पहचान मिलने की संभावना बेहद कम है। साथ ही, आपको व्यापार में पार्टनर के साथ भी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है इसलिए सावधान रहें।

प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: अक्टूबर 2026 में कुभ राशि के जातकों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में अनुकूलता कम और समस्याएं ज्यादा रह सकती हैं। दूसरे भाव में शनि देव की मौजूदगी आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। छाया ग्रह राहु की पहले भाव में और केतु की सातवें भाव में स्थिति भी प्रेम और विवाह के लिए शुभ नहीं कही जा सकती है। इनकी स्थिति रिश्तों में गलतफहमियों और दूरियों को बढ़ाने का काम करेगी। वहीं, सातवें भाव में मौजूद केतु देव वैवाहिक जीवन में समस्याएं पैदा कर सकती हैं। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं और अपने रिश्ते को विवाह में बदलने का विचार कर रहे हैं, तो इस महीने को शादी के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में, आपको थोड़ा इंतज़ार करने की सलाह दी जाती है। शनि देव की दूसरे भाव में उपस्थिति होने से आपको साथी के साथ बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको प्रेम और वैवाहिक जीवन में स्थिरता पाने के लिए रिश्ते में समझौता करना होगा और धैर्य रखना होगा।

सलाह: प्रतिदिन “ॐ मंदाय नमः” का 108 बार जाप करें। शनिवार के दिन शनि ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें। प्रतिदिन “ॐ नमो नारायणा” का 11 बार जाप करें।

सामान्य: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, अक्टूबर 2026 में कुंभ राशि वालों के लिए प्रमुख ग्रह राहु देव पहले/लग्न भाव और केतु आपके सातवें भाव में स्थित होंगे। गुरु देव आपके छठे भाव और शनि महाराज आपके दूसरे भाव में बैठे होंगे। इन जातकों पर साढ़े साती का प्रभाव रहेगा और ऐसे में, आपकी प्रगति धीमी रह सकती है इसलिए आपको जीवन में बहुत मेहनत करनी होगी, अन्यथा आपकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं। इस महीने के दौरान शनि देव की दूसरे भाव में स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं होगी इसलिए आपको जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे करियर, आर्थिक जीवन या निजी जीवन से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचना होगा। इस महीने कुंभ राशि वालों के लिए ज्यादातर ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी क्योंकि गुरु ग्रह आपके छठे भाव में बैठे होंगे। इनकी यह स्थिति आपके खर्चों को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी चिंता को भी बढ़ा सकती है। हालांकि, आप इन सभी समस्याओं से बाहर आने में सक्षम होंगे। कुंभ राशि वालों के लिए शनि देव आपके स्वामी भी हैं जो आपके दूसरे भाव में अशुभ स्थिति में होंगे। ऐसे में, आप पर डेढ़ वर्ष तक साढ़े साती का प्रभाव बना रहेगा जिसके चलते आपको करियर, नौकरी या व्यापार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, शनि महाराज की दूसरे भाव में मौजूदगी आपको बेकार के कामों पर पैसा खर्चने के लिए मज़बूर करेगी जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। साथ ही, यह आपके दूसरे भाव में बैठकर परिवार में विवादों और मतभेदों को जन्म दे सकती है इसलिए आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 का विस्तृत राशिफल पढ़ें और जानें कि अक्टूबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा और आपको प्रेम, परिवार, करियर और स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में कैसे परिणाम मिलेंगे।

वित्त: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, अक्टूबर 2026 में कुंभ राशि वालों के लिए धन का प्रवाह सुगम न रहने की आशंका है क्योंकि शनि देव आपके दूसरे भाव में स्थित होंगे जो आपके धन कमाने के मार्ग में समस्याएं पैदा करेंगे। वहीं, शनि महाराज की इस स्थिति की वजह से आप अक्टूबर के महीने में बचत, निवेश या धन जमा करने जैसे बड़े फैसले लेने में सक्षम नहीं होंगे। वहीं, गुरु देव दूसरे भाव के स्वामी के रूप में आपके छठे भाव में विराजमान होंगे और इसे आय में वृद्धि के लिए सही नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आप अच्छा धन लाभ कमाने में नाकाम रह सकते हैं।

पारिवारिक: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, अक्टूबर के महीने में कुंभ राशि वालों के पारिवारिक जीवन में खुशियों का थोड़ा अभाव रह सकता है। साथ ही, परिवारजनों के साथ रिश्ते भी मधुर न रहने की आशंका है क्योंकि आपको परिवार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस माह परिवार में नैतिक मूल्यों की कमी रह सकती है। बता दें कि दूसरे भाव में शनि, पहले भाव में राहु और सातवें भाव में केतु परिवारिक जीवन में आपको सकारात्मक परिणाम देने में पीछे रह सकते हैं, इसलिए आपको परिवार में विवादों का सामना करना पड़ सकता है और ख़ुशियाँ भी नदारद रह सकती हैं। ऐसे में, परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बिठाने का प्रयास करना होगा जिससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहे।