बहुत ज़्यादा तनाव और चिंता करने की आपकी आदत, इस सप्ताह आपकी सेहत को नुक़सान पहुँचा सकती है। ऐसे में खाली समय में ज्यादा सोचने की जगह, कुछ कार्य करें या घरवालों की मदद करें। इससे आपका दिमाग ज्यादा सोचने से बचेगा। चंद्र राशि से राहु के बारहवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह की शुरुआत से लेकर, उसके अंत तक आपको अपने उन सभी दोस्तों और करीबियों से बचकर रहने की जरुरत है, जो आप से बार-बार उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते वक़्त आना-कानी करते हैं। क्योंकि इस समय आपके लिए उधारी पर धन देना, हानिकारक सिद्ध होगा। इस सप्ताह आप अपने दोस्तों और करीबियों के साथ बेहतरीन वक़्त बिता सकेंगे। इस दौरान आप उनके साथ किसी सुंदर यात्रा या पिकनिक पर, जाने का प्लान भी कर सकते हैं। हालांकि इस समय गाड़ी चलाते वक़्त, ज़्यादा सावधानी बरतें, अन्यथा किसी प्रकार की हानि हो सकती है। यह समय काफी अच्छा साबित होगा क्योंकि इस दौरान, आप कुछ नए उत्पादों को शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही इस सप्ताह आप, कुछ नये जोखिम लेने से भी आप नहीं कतरायेंगे, जिससे आपको इन दौरान लाभ अवश्य मिलेगा। इस समय वो छात्र जो किसी इंटरशिप के लिए आवदेन कर रहे हैं, उनके लिए ये समय शुभ रहेगा। हालांकि इसके लिए आपको ये बात भी ध्यान रखनी होगी कि, पहले से ही अपने सारे दस्तावेज़ एकत्रित कर लें और उसके बाद ही किसी भी चीज़ के लिए आवेदन करें।