प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: इस सप्ताह आप अचानक से अपने प्रिय को तंग करने या उन्हें ईर्ष्या महसूस कराने के लिए, किसी प्रकार का कोई ऐसा मज़ाक कर सकते हैं, जिससे आपका प्रेमी दुखी हो। हालांकि आप जल्द ही मज़ाक को खत्म कर, अपने प्रेमी को मनाने का प्रयास भी करते दिखाई देंगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि, अपने इस मज़ाक के बारे में साथी को बताते हुए, उनसे माँफी भी माँगे और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें कही बाहर खाने पर लेकर जाएं। इस सप्ताह संभव है कि जीवनसाथी के किसी अचानक आए काम के कारण, आपके द्वारा बनाई गई योजनाएँ बिगड़ जाए। इस कारण आपका मन कुछ उदास होगा। हालाँकि सप्ताह के मध्य के बाद आपको इस बात का एहसास भी होगा कि, जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।उपाय: शनिवार के दिन दिव्यांग व्यक्तियों को भोजन का दान करें।