Saptahik Dhanu Rashifal - धनु साप्ताहिक राशिफल

Sagittarius Rashifal
9/28/2026 - 10/4/2026

चंद्र राशि के अनुसार राहु के तीसरे भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा के स्तर में, अच्छी बढ़ोतरी आने के योग बनेंगे। हालांकि इस दौरान अपनी ऊर्जा को बर्बाद न करते हुए, आपको उसे दिशा में लगाते हुए, उन सभी कार्यों को करने की ज़रूरत होगी, जो लम्बे समय से आप टाल रहे थे। आपको इस बात को समझना होगा कि, कुछ भी ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। क्योंकि संभव है कि जल्दबाज़ी में आकर आप किसी ऐसी वस्तु पर अपना धन खर्च कर दें, जो आपके पास पहले से ही उपस्थित हो। इसलिए जल्दबाज़ी में ख़रीदारी न करें। इस सप्ताह आप परिवार के लिए कोई नया घर खरीद सकते हैं अथवा अपने पुराने घर को सुंदर और व्यवस्थित करने का कोई फैसला ले सकते हैं। ऐसे में आप घर की साज-सज्जा पर भी, अपना कुछ धन खर्च करेंगे। परंतु इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बल्कि आप परिवार के सदस्यों का मान-प्रतिष्ठा प्राप्त करने में सफल होंगे। चंद्र राशि के अनुसार शनि के चौथे भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपके अंदर, प्रतिस्पर्धा की भावना सबसे अधिक देखी जाएगी। इस कारण आप हर किसी से अपने कार्यों को पहले पूरा करने के लिए, तत्पर तो नज़र आएँगे। परंतु काम-काज की अधिकता आपके लिए, कुछ थकावट भरी सिद्ध हो सकती है। इस सप्ताह सभी छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये, योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्ति के लिये जो भी जरूरी है उसकी एक सूची बनाने की आवश्यकता रहने वाली है। क्योंकि ऐसा करके ही आप अपना बहुत सा समय और ऊर्जा बर्बाद होने से बचा सकेंगे, जिससे आपको आगे चलकर सुखद समाचार मिलने और अच्छा प्रदर्शन करने में सफलता मिलेगी।