राशिफल 2018

राशिफल 2018 के अनुसार कैसा रहने वाला आपके लिए यह साल। पढ़ें भविष्यफल 2018 में सभी 12 राशियों का राशिफल और जानें इस साल नौकरी, बिजनेस, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में होने वाले सुख बदलावों की जानकारी। किस राशि पर होगी शुक्र, बुध व गुरु की कृपा और किन राशियों पर होगी शनि, मंगल और राहु-केतु की नज़र। जानने के लिए विस्तार से पढ़ें समस्त 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2018।

वर्ष 2019 का राशिफल पढ़ने के लिए कृपया यहाँ जाएँ - राशिफल 2019

मेष

Mesh Rashifal 2018 भविष्यफल 2018 इंगित कर रहा है कि, इस साल स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर अधिक खर्च हो सकता है। मैरिड लाइफ या लव लाइफ में कुछ तनाव रह सकता है। इस साल यात्राएं ज्यादा लाभकारी नहीं रहेंगी, साथ ही इस अवधि में कुछ छोटे-मोटे विवाद भी हो सकते हैं। कफ, आंख में दर्द और बुखार आदि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेष भविष्यफल 2018 इंगित करता है कि, इस वर्ष मित्र, रिश्तेदार और अन्य लोगों के साथ व्यवहार करते समय वाणी पर संयम बरतें। आपका जीवनसाथी आपकी जिंदगी को खुशियों के नये रंग देने की कोशिश करेगा। जीवनसाथी के प्रोत्साहन से आप प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की करेंगे। कार्यस्थल पर आप एक नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे और लोगों का नेतृत्व भी करेंगे।

फलादेश 2018 के अनुसार इस साल नौकरी और व्यवसाय में अपने अच्छे काम की वजह से आप प्रसिद्धि और सम्मान पाएंगे। इस वर्ष आप धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में उच्च अधिकारियों से सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आपका प्रमोशन होने वाला है, तो यह आपकी इच्छा के अनुरूप होगा। इस अवधि में चुनौतियों से निपटने के लिए आपकी मानसिक क्षमता में वृद्धि होगी।

भाग्य स्टार:

वृषभ

Vrishabha Rashifal 2018 सितारों की चाल कहती है कि, इस साल वृषभ राशि के लोगों को न्यायिक मामलों में सफलता मिल सकती है। अगर आप से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में लंबित है तो इस अवधि में जीत आपकी ही होगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा संभलकर चलें। क्योंकि किसी भी गलत हरकत से आपकी छवि खराब हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति की संभावनाएं बन रही हैं। वहीं आमदनी बढ़ने के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। यदि आप पैतृक संपत्ति की इच्छा रखते हैं तो इस साल अचानक आपको वसीयत में बहुत सारी संपत्ति मिल सकती है।

आपके सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस अवधि में भाई-बहनों के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। किसी अच्छे काम की वजह से आपको सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में एक नई पहचान मिल सकती है। इस साल घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन संभव हो सकता है। इस वर्ष आप हर काम को करने के बाद बहुत आशावादी रहेंगे और यही सोच आपकी सफलता का कारण बनेगी।

भाग्य स्टार:

मिथुन

Mithun Rashifal 2018 भविष्यवाणी 2018 के अनुसार इस साल विरोधियों से सावधान रहने की जरुरत है। करियर में सुधार की गुंजाइश है लेकिन काम का बोझ रह सकता है। गुरु की कृपा दृष्टि से समाज में आपकी छवि चमकेगी। लोगों से आपको आदर भाव प्राप्त होगा। वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। इस समय मित्रों व सहयोगियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। क़ारोबार में आपको लाभकारी परिणामों की प्राप्ति होगी। शुक्र के प्रभाव से कला एवं संगीत की ओर आपकी विशेष रूचि होगी। सौन्दर्यपूर्ण व बेशकीमती वस्तुएं आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।

परिवार में कभी-कभार परिजनों के बीच मतभेद पैदा हो सकता है। इस बीच अपनी सेहत का भी भरपूर ख़्याल रखें। आपको आँख से संबंधित परेशानी हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। केतु के कारण आपको अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। आपका मन धार्मिक क्रियाकलापों की ओर झुक सकता है।

भाग्य स्टार:

कर्क

Kark Rashifal 2018 कर्क राशिफल 2018 कहता है कि इस साल सितारों की चाल कहती है कि, साल 2018 में नौकरी में परिवर्तन संभव है अथवा आप किसी दूसरी जगह स्थानान्तरित हो सकते हैं। आपके ख़र्चों में भी वृद्धि हो सकती है। धन का प्रयोग सही तरीक़े करें। मेहनत के बल पर आप किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं। अचानक होने वाली यात्राएं आपके लिए शुभ हो सकती है। आप वैचारिक रूप से अधिक कल्पनाशील होंगे। वैवाहिक जीवन के लिए समय शुभ होगा। नये व्यावसायिक उद्यमों में आपको सफलता मिल सकती है। इस समय में पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

फलादेश 2018 के अनुसार, इस वर्ष आपकी महत्वाकांक्षी योजनाएं पूरी होंगी। इसके लिए मित्रों और सहयोगियों की मदद मिलेगी और घर वालों का भी पूरा समर्थन रहेगा। यदि आप व्यापार से वास्ता रखते हैं तो आप कोई बड़ा लाभकारी सौदा करेंगे। लंबी दूरी की यात्राओं पर जाना हो सकता है। हालांकि मंगल के प्रभाव से आपको मानसिक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी परिस्थितियाँ आपके विपरीत रह सकती हैं। अचानक धन की हानि संभव है। परंतु परिस्थितियाँ जल्द ही आपके अनुकूल होंगी।

भाग्य स्टार:

सिंह

Singh Rashifal 2018 राशिफल 2018 के अनुसार इस साल आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। अधिक कार्य के चलते आपको शारीरिक थकान भी हो सकती है इसलिए अपनी क्षमता से अधिक कार्य को न करें। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं शत्रुओं पर आपका भय बना रहेगा जिस कारण वह आपका प्रत्यक्ष रूप से सामना नहीं कर पाएगा। साल के मध्य में छोटी मोटी बीमारी होने की संभावना है जिस पर आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्पष्टवादी बनें, और मन में किसी तरह का भ्रम न रखें।

साल 2018 में सितारों की चाल कहती है कि, कभी-कभार आपको अंजान भय सता सकता है। लोगों पर आसानी से भरोसा करना, ग़लत फ़ैसला हो सकता है और जल्दबाजी या हड़बड़ी में भी फ़ैसला न लें। प्रेम जीवन में आपको मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। किसी बात को लेकर प्रियतम के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। ग़ुस्से में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे कि आपको पछताना पड़े। साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

भाग्य स्टार:

कन्या

Kanya Rashifal 2018 कन्या राशि भविष्यफल 2018 के अनुसार इस साल मंगल के प्रभाव से आपको आर्थिक क्षेत्र में हानि हो सकती है। घर में किसी तरह का क्लेश पैदा हो सकता है। परिजनों के बीच छोटी-छोटी बातों में झगड़ा भी संभव है। इस दौरान अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपनी सेहत का भी ख़्याल रखें। आपके ऊपर बुध ग्रह की कृपा दृष्टि होगी। इस कारण आपकी मेहनत रंग लाएगी और छोटी दूरी की यात्राएं आपके लिए लाभकारी साबित होंगी। विदेश संबंधों से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपको संकट के समय भाई-बहनों के द्वारा मदद मिलेगी। नए लोगों से भी आपके संपर्क बढ़ेंगे।

यदि आप किसी पब्लिकेशन हाउस से जुड़े हुए हैं तो आपको शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आप अपने विचारों को दूसरों के सामने बड़ी साफ़गोई से रख सकेंगे। वहीं गुरु का फल भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। अपने परिवार और समाज के हित में आप कार्य करेंगे। लोगों की भलाई के लिए यदि आपका पैसा ख़र्च भी होता है तो आप पीछे नहीं हटेंगे।

भाग्य स्टार:

तुला

Tula Rashifal 2018 फलादेश 2018 के अनुसार साल की शुरुआत में जब मंगल आपके प्रथम भाव में आएगा, उस समय आपकी सेहत में कमी देखी जा सकती है इसलिए इस अवधि में अपनी सेहत का ख़्याल रखें। आपकी राहों में कई प्रकार की चुनौतियां भी आ सकती हैं। इस समय धैर्य का परिचय दें और शुभ समय का इंतज़ार करें। गुरु के प्रभाव से लंबी यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। समझदारी के साथ आप अपने निजी एवं पेशेवर जीवन के बीच तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। आध्यात्मिक जैसे विषयों पर आप गहरी रुचि ले सकते हैं। इससे आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। आप अपने सिद्धांतों को प्राथमिकता देंगे और अपने प्रयासों से सफलता प्राप्त करेंगे।

सितारों की चाल कहती है कि, इस साल लोग आपसे सलाह-मशवरा लेने आ सकते हैं। जब केतु आपके चौथे भाव में आएगा तब आपको पुनः सावधान रहने की आवश्यकता होगी। इस अवधि में सांसारिक मोह से आपका लगाव कम होगा और धार्मिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे।

भाग्य स्टार:

वृश्चिक

Vrishchik Rashifal 2018 समय-समय पर आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। मानसिक शांति भी भंग रह सकती है। किसी संकोच के कारण अपनी प्रतिभा को दबाए न में, बल्कि उसमें निखार लाने का प्रयास करें। बुध के प्रभाव से आपके जीवन में ख़ुशियों का आगमन होगा। विद्वान लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा और निश्चित ही आपको इसका लाभ प्राप्त हो सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस समय आपके पास काम का बोझ रह सकता है इसकी वजह से आपका निजी जीवन प्रभावित हो सकता है। हालांकि आपके घरेलू जीवन में अच्छा तालमेल दिखाई दे सकता है।

इस वर्ष जब राहु आपके नौवें भाव में स्थित होगा, उस समय आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। अपने क़ारोबार में आप अच्छा कार्य करेंगे। हालांकि गुरुजनों और माता-पिता से आपके संबंध कटु हो सकते हैं इसलिए इस समय सावधानी रखें।

भाग्य स्टार:

धनु

Dhanu Rashifal 2018 फलादेश 2018 के अनुसार इस वर्ष आपके जीवन में ऐसी भी परिस्थितियाँ आएंगी जिनमें आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विभिन्न समस्याओं के कारण आपको मानसिक तनाव की शिकायत रह सकती है। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचा सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में हानि हो सकती है। इस समय सट्टा बाज़ार एवं निवेश से बचें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से भी आपको दो-चार होना पड़ सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा। दान-पुण्य करने में आपको मानसिक शांति मिलेगी। हालांकि बृहस्पति के प्रभाव से आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

धनु राशिफल 2018 के अनुसार इस साल शुक्र के प्रभाव से आपको वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी और आपके बीच एक बढ़िया तालमेल दिखाई देगा। कला एवं संगीत जैसे विषयों पर आप विशेष रुचि लेते हुए दिखाई देंगे। हालांकि कभी-कभार मन में असुरक्षा की भावना रह सकती है। गूढ़ विज्ञान आपकी रुचि का विषय रह सकता है। इस समय अपनी वाणी में संयम रखें और क्रोध मे आकर अपशब्दों का प्रयोग न करें। इससे आपकी छवि ख़राब हो सकती है।

भाग्य स्टार:

मकर

Makar Rashifal 2018 भविष्यवाणी 2018 के अनुसार वैवाहिक रिश्ते के लिए यह साल शुभ संकेत दे रहा है, हालांकि बीच-बीच में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। विवाद को ज़्यादा न खींचें। व्यापार अथवा नौकरी के चलते आपको अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और अधिकतर यात्राओं में आपको आशानुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी कामयाबी को देखते हुए शुत्रु आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। वे आपके ख़िलाफ़ किसी तरह की साज़िश रच सकते हैं हालांकि वे अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाएंगे। आपके पारिवारिक जीवन में ख़ुशियों का आगमन होगा। घर वालों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

सुख-साधनों और भोग-विलास की वस्तुओं में आप धन ख़र्च करेंगे। इस दौरान बेवज़ह के ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है, अपनी इस आदत पर लगाम लगाएं अन्यथा आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, इससे न केवल समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी बल्कि आपको मानसिक शांति की अनुभूति भी होगी।

भाग्य स्टार:

कुंभ

Kumbh Rashifal 2018 भविष्यफल 2018 यह इंगित करता है कि, इस साल लंबी दूरी की यात्राएं आपके लिए सफल साबित होंगी। आमदनी के साथ-साथ आपके ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, हालांकि अच्छी बात ये है कि ख़र्चे आमदनी की अपेक्षा कम होंगे। शेयर मार्केट में निवेश से आपको मुनाफ़ा होने की भी संभावना है। समय आपके लिए अनुकूल रहेगा इसलिए इसका पूरा सद्उपयोग करें। बिजनेस के क्षेत्र में आप बहुत अच्छा काम करेंगे। व्यापार का विस्तार भी संभव है। आप मेहनत करने से पीछे नहीं हटेंगे और इसका आपको प्रत्यक्ष लाभ भी प्राप्त होगा। समाज के प्रभुत्वशाली व्यक्तियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और समय आने पर आपको इसका लाभ भी प्राप्त होगा।

इस समय आपकी लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। आपके भाई-बहन करियर में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में सदस्यों के बीच एक अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। वहीं मित्रों और सहयोगियों से आपको पर्याप्त मदद मिलेगी, हालांकि उनके विश्वास पर आपको भी कायम रहना होगा।

भाग्य स्टार:

मीन

Meen Rashifal 2018 जब बुध आपके नौवें भाव में होगा तब परिस्थितियाँ आपके अनुकूल दिखाई देंगी। इस दौरान आपकी संवादशैली प्रभावी होगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाकात होगी और उनके साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। वहीं समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में भी आप अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा कमाएंगे। इससे संबंधित यात्राएं भी आपके लिए लाभकारी रहेंगी। गुरु के कारण आपको मानसिक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है। आपकी सेहत में भी कमी देखी जा सकती है। हालांकि अचानक आपको धन लाभ मिलने की प्रबल संभावना रहेगी, लेकिन मन में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है।

बुरे कार्यों से ख़ुद को बचाएं और अच्छे लोगों की संगति करें। अपने मित्रों से अच्छे संबंध बनाने का प्रयास करें। कुछ समय बाद परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जायेंगी और पुनः आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। ईमानदारी से मेहनत करें और ख़ुद पर भरोसा रखें।

भाग्य स्टार: